आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज में पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। पत्नी ने अपने पति को किडनी दान की है। सर्जरी के बाद पति और पत्नी दोनों अलग-अलग वार्ड में भर्ती हैं। सोमवार को चिकित्सकों ने पति-पत्नी की फोन पर वीडियोकॉल कर बात कराई। इसमें एक-दूसरे का हाल जाना।

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पत्नी ने पति से फोन पर की बात।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
