एटा के सकीट ब्लॉक क्षेत्र मलावन में बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गांव मलावन के केयूपीएस कंपोजिट विद्यालय से टीका मित्र वाहन और बच्चों द्वारा टीकाकरण के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में बच्चों ने विशेष नारे लगाते हुए लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक, स्वास्थ्य कर्मी और आशा कार्यकर्ता भी शामिल रहे। बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य की तरफ से बच्चों द्वारा रैली कंपोजिट विद्यालय से शुरू होकर मलावन कस्बा में निकाली गई और विद्यालय पर ही समापन हुई। इस दौरान एमओआईसी शिवकुमार राजपूत ने बताया कि शून्य से 5 साल तक के सभी बच्चे को टीकाकरण अनिवार्य है टीका लगवाने से 11 जानलेवा बीमारियां टीबी, खसरा रूबेला, काली खांसी, गलघोंटू, टेटनस, डायरिया, पोलियो जैसी घातक बीमारियों से सुरक्षित रखे उन्होंने क्षेत्र के लोगो से अपील की है सभी क्षेत्र के लोग शून्य से 5 साल के बच्चों का टीका कारण जरू कराए रैली के दौरान नारे लगाए गए 5 साल में 7 बार, छूटे न टीका एक भी बार। हम सबने ये ठाना है, बीमारियों को भगाना है। दादा दादी का एक ही सपना, स्वस्थ रहे हर बच्चा अपना। टीका लगाकर बनो कूल, बीमारियों को चटाए धूल। रैली के दौरान लोगों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और टीकाकरण के प्रति जागरूक होने का संकल्प लिया। इस दौरान ब्लॉक कॉर्डिनेटर यूनिसेफ शिराज अली, बीपीएम अवनीश मिश्रा, प्रधानाचार्य राय सिंह, शिक्षक ब्रजेश कुमार, संजीव कुमार, अतीभ कुमार, मंजू यादव, विनय राज सिंह, एएनएम प्रियंका यादव, आशा लता देवी, सरोज देवी, सुनीता देवी, विनीता देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा, राधा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। अधिकारियों ने बताया कि टीकाकरण ही बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने का सबसे सुरक्षित उपाय है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।
