संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar

Updated Sun, 10 May 2026 10:32 AM IST

रील बनाने के चक्कर में ताजमहल में एकबार फिर नियमों का मजाब बना दिया गया। पर्यटकों ने फिल्मी गीतों पर थिरकते हुए रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 


Reel of Tourists Dancing at Taj Mahal Goes Viral

ताजमहल पर रील बनाते पर्यटक।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

ताजमहल इन दिनों नियमों के उल्लंघन को लेकर चर्चा में है। शनिवार को सोशल मीडिया पर ताजमहल के अंदर डांस करने की रील वायरल हो गई। इस वीडियो में पर्यटक ताज के मुख्य परिसर को डांस फ्लोर की तरह इस्तेमाल कर रहे है। रील बनाने के चक्कर में पर्यटक सुरक्षा घेरा और एएसआई के नियमों को दरकिनार कर फिल्मी गानों पर थिरकते नजर आए। 

ताजमहल के अंदर किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि, प्रदर्शन या नियम विरुद्ध वीडियोग्राफी प्रतिबंधित है। फिर भी पर्यटक लाइक्स और कमेंट्स के लिए नियमों को तोड़ रहे हैं। यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी एएसआई के सफाई कर्मचारी ने मकबरे का वीडियो वायरल किया था। कई बार ताजमहल में रील बनाने और वीडियोग्राफी के मामले सामने आ चुके है। 

ये भी पढ़ें-UP: चाकू से गोद डाला शरीर, 10 फीट गहरे गड्ढे में दबी मिली लाश, जिस बेरहमी से किसान को मारा; कांप गए लोग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें