The young man committed suicide by jumping in front of a train



इटावा। थाना फ्रेंडस कॉलोनी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बरहई टोला निवासी राजकुमार उर्फ राजू (32) पांच महीने से पेट के संक्रमण से परेशान था। उसका इलाज सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में चल रहा था। शनिवार सुबह करीब आठ बजे राजू बिना बताए घर से निकला था। परिजनों को आशंका है कि इसी परेशानी में उसने यह कदम उठाया। राजू की शादी पांच साल पहले ज्योति से हुई थी उनकी तीन साल की बेटी पल्लवी है। वह सात भाइयों और तीन बहनों में से था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें