संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar

Updated Mon, 24 Aug 2026 09:38 PM IST

यूपी के आगरा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार भाइयों को राैंद दिया। बोनट में स्कूटी फंसने के बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी। दोनों भाइयों को घसीटते हुए ले गया। बड़े भाई के सामने सड़क पर तड़प-तड़पकर छोटे की माैत हो गई। 


accident viral video Out of control car runs over brothers on scooter younger one dies

युवक का फाइल फोटो और परिजन को सांत्वना देते पुलिसकर्मी।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

बड़े भाई को पथरी का तेज दर्द होने पर इंजेक्शन लगवाने जा रहे छोटे भाई की स्कूटी को तेज रफ्तार कार ने टककर मार दी। हादसे में दोनों भाई उछल कर काफी दूर जा गिरे। स्कूटी कार के बोनट में फंस गई। चालक उसे घसीटता ले गया। दोनों भाइयों को गंभीर चोट आई। स्कूटी चला रहे छोटे भाई की मौके पर ही तड़प कर मौत हो गई, जबकि बड़े का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। टक्कर मारकर भाग रहे कार सवार रेलवे फाटक बंद मिलने पर कार छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज की है। कार में दो युवक और एक युवती के बैठा होने की जानकारी मिली है।


लोहामंडी के सय्यदपाड़ा निवासी साबिर अंसारी ने बताया कि उनके छह बेटे और तीन बेटियां हैं। रविवार रात 2 बजे के करीब तीसरे नंबर के बेटे 24 वर्षीय बंटी अंसारी को पथरी का असाध्य दर्द होने लगा। उसको तड़पता देख छोटा भाई 21 वर्षीय शाकिर परेशान हो गया। वह स्कूटी पर बंटी को बिठाकर दिल्ली गेट क्षेत्र के एक अस्पताल ले जाने लगा। तोता का ताल पार कर मदिया कटरा पहुंचते ही सामने से दिल्ली गेट की ओर से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें