झांसी-कानपुर हाईवे पर रॉयल सिटी के पास गुरवार देर-रात गाय को बचाने के चक्कर में टमाटर से लदा ट्रक पलट गया। हादसे के बाद उसमें लदा टमाटर पूरी सड़क पर फैल गया।
इन दिनों सौ रुपये किलो बिक रहे टमाटर को सड़क पर बिखरा देख उसे बटोरने के लिए भीड़ जुट गई। लोग टमाटर लेकर जाने लगे। सूचना मिलने पर सीपरी बाजार पुलिस पहुंच गई। पुलिस के आने के बाद लोग वहां से भागे। सड़क पर बिखरे टमाटर की सुरक्षा के लिए रात-भर पुलिस को पहरा देना पड़ा। पुलिस रात भर सड़क पर बिखरे टमाटरों की रखवाली करती रही।
