अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा

Updated Fri, 18 Oct 2024 08:53 PM IST

परिजनों ने बताया कि आकाश ने पुलिस भर्ती की परीक्षा दी थी। उसकी आंसर की आने के बाद से वह परेशान चल रहा था। आकाश का शव मथुरा जंक्शन पर प्लेटफार्म एक और आठ के बीच सिग्नल से आगे पेड़ से लटका हुआ मिला। 


Dead body of a young man from Mursan found hanging near Mathura station

मृतक आकाश कुमार
– फोटो : फाइल फोटो

Trending Videos



विस्तार


मुरसान क्षेत्र के गांव नगला अनी निवासी युवक का शव मथुरा में रेलवे स्टेशन के पास एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

Trending Videos

युवक की पहचान 22 वर्षी आकाश कुमार पुत्र रामेश्वर निवासी नगला अनी के रूप में हुई है। वह 16 अक्टूबर को परिजनों को बिना बताए घर से चला गया था। परिजनों ने मुरसान कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। 17 अक्टूबर  को आकाश का शव मथुरा जंक्शन पर प्लेटफार्म एक और आठ के बीच सिग्नल से आगे पेड़ से लटका हुआ मिला। 

उसकी जेब में मथुरा से चेन्नई का एक रेल टिकट भी मिला है। जीआरपी मथुरा की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि आकाश ने पुलिस भर्ती की परीक्षा दी थी। उसकी आंसर की आने के बाद से वह परेशान चल रहा था। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें