Bahraich violence: Bulldozer will hit main accused's house, notice pasted, police reached the spot in large nu

मौके पर पहुंची भारी मात्रा में पुलिस।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


महसी तहसील क्षेत्र के महाराजगंज कस्बे में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के घर पर जल्द ही योगी सरकार का बुल्डोजर चलने जा रहा है। शुक्रवार की शाम लोकनिर्माण विभाग द्वारा इनके घर पर अतिक्रमण को लेकर नोटिस चस्पा की गई है। यदि तीन दिनों में इनके द्वारा इसका जवाब न दिया गया तो पूरे घर को ध्वस्तीकरण करने की कार्रवाई होगी। इसके साथ ही यहां के करीब 30 घरों पर यह नोटिस चस्पा हो रही है। ऐसे में इन सभी के खिलाफ बुल्डोजर एक्शन होना तय माना जा रहा है। यह सभी इस हिंसा में शामिल आरोपियों के ही घर बताए जा रहे है। वहीं इस मामले में लापरवाही मिलने पर एएसपी को भी हटाने की तैयारी है। जबकि तहसीलदार को डीएम कार्यालय अटैच कर दिया गया है।

Trending Videos

शुक्रवार की शाम पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की टीम ने महाराजगंज गांव में हिंसा के नामजद आरोपी अब्दुल हमीद सहित करीब 30 घरों की नापजोख की है। उनके अवैध होने व अतिक्रमण हटाने का नोटिस भी चस्पा की गई है। सूत्रों के अनुसार औपचारिकताएं पूरी कर शीघ्र इन पर बुलडोजर की कार्यवाही की जा सकती है। सूत्रों का यह भी कहना है कि सबसे पहले कार्यवाही अब्दुल हमीद के घर पर हो सकती है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि नापजोख हुई है, जो अधिकारी नाप जोख करने आए थे उनका कहना था कि सड़क किनारे बने अब्दुल हमीद सहित काफी सारे मकान इस तरह अवैध बने हैं कि उनके कारण कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है, इन मकानों को गिराने की बात भी की जा रही थी। बता दें कि अब्दुल हमीद वही नामजद आरोपी है जिसके घर में रामगोपाल मिश्र की गोली मारकर हत्या की गई है।

सड़क चौड़ीकरण के लिए हटेगा अतिक्रमण

लोकनिर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि महसी की तरफ जाने वाला मुख्य मार्ग महाराजगंज कस्बे से निकला हुआ है। इस मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाना है। ऐसे में 50 मीटर के दायरे में जो भी अवैध निर्माण है उसको हटाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए नाप-जोख की प्रक्रिया काफी पहले की जा चुकी है। बताया कि जिन लोगों ने अवैध निर्माण कर रखा है उनको शुक्रवार को नोटिस जारी की गई है। इनके द्वारा यदि समय पर जवाब नहीं दिया जाएगा तो विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *