Runakta communal tension After stone pelting guns were waved police force deployed

agra police
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के थाना सिकंदरा के रुनकता कस्बे में बुधवार रात एक मकान का ताला तोड़ने पर हुए विवाद के बाद दो समुदायों में टकराव हुआ। मारपीट, पथराव से अफरातफरी मच गई। बवाल करने वालों ने तमंचे भी लहराए। सांप्रदायिक तनाव की सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग निकले। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। आरोपियों के खिलाफ बृहस्पतिवार रात तक केस दर्ज नहीं किया जा सका था।

Trending Videos

पुराने बाजार में गुड्डू सिंह का मकान है, जिसमें किराएदार रहते हैं। बुधवार रात करीब 11 बजे गुड्डू के भतीजे सोनू ने मकान में बाहर से ताला लगा दिया। कुछ समय बाद दीपू ताला तोड़ने आया। दीपू को ताला तोड़ने से कस्बे के ही अकरम खां ने मना किया।

इस पर दीपू व अकरम पक्ष में मारपीट होने लगी। कुछ देर बाद दीपू पक्ष के कई लोग पहुंच गए। दोनों पक्षों में मारपीट, पथराव होने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि एक पक्ष के लोगों के हाथों में तमंचे भी थे। पथराव से भगदड़ मच गई। सूचना पर थाना सिकंदरा पुलिस और एसीपी हरीपर्वत आदित्य कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। अकरम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *