
झांसी के चर्चों में पाम संडे मनाया गया। इसमें प्रभु ईसा मसीह की महिमा पर उपदेश दिये गए व प्रार्थना सभाएं हुईं। मिशन कंपाउंड के सीपी चर्च में पाम संडे पर आगरा के रेव्ह एच डी एस जोएल ने प्रभु ईसा मसीह के उपदेश सुनाए। वहीं, सीपरी बाजार के यलो चर्च में पाम संडे पर फादर ने प्रभु ईसा मसीह के उपदेश सुनाए।