अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम के तहत वीरांगना सम्मान समारोह में 80 वर्षीय सन देवी का जज्बा देखकर एयर कमोडोर सतीश गुप्ता भावुक हुए। एयर कमोडोर ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

 


virangana samman samaroh maa tujhe pranam Air Commodore became emotional took blessings by touching feet

एयर कमोडोर
– फोटो : संवाद

Trending Videos



विस्तार


80 वर्षीय सन देवी का कम उम्र में ही मांग का सिंदूर उजड़ गया। देश के लिए जान की बाजी लगाकर पति दयाराम ने वीरगति प्राप्त की। उम्र के 6 दशक पूरे होने के बाद भी सन देवी का हौसला टूटा नहीं है। हर दिन पति की शहादत को नमन करती हैं। अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम के तहत वीरांगना सम्मान समारोह में जब लड़खड़ाते पैरों से वह आगे बढ़ीं तो मौजूद हर जांबाज उठ खड़ा हुआ। एयर कमोडोर सतीश गुप्ता मंच से नीचे उतर आए। सम्मानित करने के बाद पैर छूकर आशीर्वाद लिया। एयर कमोडोर की पत्नी श्वेता गुप्ता ने उन्हें गले लगाकर मान बढ़ाया।

Trending Videos

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें