Water filled on Sarva's Rapata, now it will be raised



loader

Trending Videos

झांसी। झमाझम बारिश के चलते बबीना ब्लॉक के सर्वा गांव में रपटे पर पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित हो गया। निवाड़ी की एक व्यक्ति की बीमारी से मौत हो जाने के बाद वाहन से शव लेकर परिजन गांव जा रहे थे। बारिश के चलते जब वाहन रपटा पार नहीं कर सका तो दूसरे छोर पर दूसरा वाहन बुलाना पड़ा। परिजन शव लेकर दूसरे वाहन तक पहुंचे। इसी बीच किसी ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मौके पर एसडीएम गोपेश तिवारी भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर गलत तरीके से वीडियो वायरल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रपटा को ऊंचा बनवाया जाएगा। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा जाएगा। ब्यूरो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *