{“_id”:”684bb44fa2bd43f33f0d0426″,”slug”:”water-level-of-ganga-rose-by-41-centimeters-in-six-days-in-midst-of-intense-heat-in-varanasi-2025-06-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पहाड़ों पर बारिश का असर: भीषण गर्मी के बीच छह दिन में 41 सेंटीमीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर, पहुंचा 58.57 मीटर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 13 Jun 2025 10:48 AM IST
Varanasi News: पहाड़ों पर बारिश के चलते 72 घंटे में गंगा के जलस्तर में 24 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई। गंगा के जलस्तर में छह जून से बढ़ोतरी शुरू हुई थी।
गंगा का बढ़ता जलस्तर – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहाड़ों पर बारिश के चलते गंगा के जलस्तर में बढ़ाव शुरू हो गया है। छह दिनों में गंगा के जलस्तर में 41 सेंटीमीटर का बढ़ाव दर्ज किया गया है। पिछले 72 घंटों में जलस्तर में 24 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई। गंगा के जलस्तर में बढ़ाव से नाविक समाज में खुशी है तो वहीं तटीय इलाकों में रेत पर क्यारी बनाकर सब्जी और फल उगाने वाले किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
Trending Videos
केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गंगा का जलस्तर बृहस्पतिवार को 58.64 मीटर दर्ज किया गया है। गंगा के जलस्तर में छह जून से बढ़ोतरी शुरू हुई थी। पांच जून को गंगा का जलस्तर 58.23 मीटर था और छह जून को एक सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई और जलस्तर 58.24 मीटर, सात जून को तीन सेंटीमीटर बढ़ोतरी के बाद जलस्तर 58.27 मीटर, आठ जून को आठ सेंटीमीटर की बढ़ोतरी के बाद जलस्तर 58.35 मीटर तक पहुंच गया।