न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey

Updated Wed, 15 Jul 2026 11:48 PM IST


Weather Update: Rain likely in several UP cities after five days; Meteorological Department shares details

कानपुर में बारिश
– फोटो : अमर उजाला



मानसून कमजोर होने की वजह से तेज बारिश होने में देर होती जा रही है। मौसम विभाग में 20-22 जुलाई के बाद बारिश का अनुमान जताया है। इसके साथ ही बीच-बीच में अधिक उमस बढ़ने पर बूंदाबांदी और स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश हो सकती है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि बारिश में देरी होती जा रही है। बीच-बीच में बूंदाबांदी होती रहेगी। तपिश अधिक होने और नमी बढ़ने पर बूंदाबांदी की संभावना रहती है। आने वाले पांच दिनों में बादल छाए रहेंगे। बुधवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री रहा लेकिन हीट इंडेक्स 47 डिग्री रहा है। इससे लोगों को तापमान से अधिक गर्मी महसूस हुई। 




तापमान


अधिकतम-37.1 डिग्री सेल्सियस


न्यूनतम-27.4 डिग्री सेल्सियस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *