Weather Update News: अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। जबकि न्यूनतम अधिक रहा। ताप सूचकांक सामान्य से 12 डिग्री अधिक रहा। नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में कल पहुंचेगा।

कानपुर में भीषण गर्मी
– फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
खबर वहीं जो सत्य हो©

{“_id”:”68126bffa0ae0cacd80f4ed6″,”slug”:”weather-update-humid-winds-dropped-mercury-but-humidity-increased-2025-04-30″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Weather Update: नम हवाओं से गिरा पारा, लेकिन उमस बढ़ी, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कानपुर में भीषण गर्मी
– फोटो : अमर उजाला
नमी भरी हवाओं की वजह से छाए बादलों ने उमस बढ़ा दी। इससे ताप सूचकांक सामान्य 40 से 12 डिग्री बढ़कर 52 पर पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मानव स्वास्थ्य के लिए 40 डिग्री से कम तापमान अच्छा है। नमी भरी हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम हो गया, लेकिन बादल छाए रहने की वजह से रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार से नमी और बढ़ेगी। इससे तेज हवाएं चलेंगी और गरजने वाले बादल आ सकते हैं। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली हवाओं में नमी की मात्रा और बढ़ गई है। गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में पहुंच जाएगा। वहां से भी नम हवाएं आएंगी।