धूप, गर्मी, बादल और बारिश। मौसम ने शनिवार को चार अलग-अलग रंग दिखाए। दिन की शुरुआत तेज धूप से हुई। दोपहर करीब 3 बजे अचानक मौसम बदला और कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश ने गर्मी से राहत दी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान विभाग रविवार को लू और सोमवार को बारिश होने का अंदेशा जता रहा है।

Trending Videos

आधा मई माह बीत चुका है। पिछले तीन दिनों शहर का अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। शुक्रवार को भी दोपहर करीब 2:30 बजे हल्की बारिश हुई थी। शनिवार को दिन की शुरुआत तेज गर्मी से हुई। दिन में धूप इतनी तेज थी कि सड़क पर एक पल भी खड़ा होना मुश्किल था।

दोपहर को बादल और बारिश से पहले ही अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम स्तर पर पहुंच चुका था। करीब 3 बजे मौसम ने करवट ली। पहले बादल छाए, फिर हवा चली और इसके बाद तेज बारिश ने राहत दे दी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार रविवार को भी लू चलने की आशंका है। वहीं सोमवार को बादल, तेज हवा के साथ वज्रपात (आकाशीय बिजली गिरने) की संभावना है।

आज का तापमान

अधिकतम तापमान- 41.8

न्यूनतम तापमान- 24.2



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *