जालौन। कोतवाली रोड पर महिला के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन और लॉकेट लूटने के मामले में पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर लूटे गए जेवर बेचने से मिले 11 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने साथी के साथ चेन 60 हजार रुपये में बेची थी। मामले में दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

दो अगस्त को नया खंडेराव लौना रोड निवासी साधना देवी भतीजे अंकुश के साथ मोबाइल ठीक कराने कोतवाली रोड गई थीं। लौटते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने चलती बाइक से उनके गले की सोने की चेन और लॉकेट छीन लिया था। घटना के बाद बदमाश भाग गए थे।

स्थानीय पुलिस के हाथ लगने से पहले ही औरैया पुलिस ने कानपुर नगर के घाटमपुर क्षेत्र के शीतलपुर निवासी ज्ञानेंद्र उर्फ साहिल को चेन स्नेचिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया था। कोतवाली पुलिस ने उसे एक दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की। चौकी प्रभारी मनीष तिवारी के अनुसार आरोपी ने बताया कि चेन बेचने पर उसे 30 हजार रुपये मिले थे, जिसमें से 19 हजार खर्च कर दिए। बाकी 11 हजार रुपये उसने काली पन्नी में लपेटकर खेत में दबा दिए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *