Top 10 WFH Tools: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्क-फ्रॉम-होम अपील के बाद अब लोग घर पर बेहतर और आरामदायक ऑफिस सेटअप बनाने का सोच रहे हैं। हालांकि बाजार में मौजूद ढेरों गैजेट्स के बीच सही और भरोसेमंद डिवाइस चुनना आसान नहीं होता। इसके अलावा लंबे समय तक घर से काम करने के लिए कम्फर्ट, कनेक्टिविटी और प्रोडक्टिविटी भी मायने रखती है, नहीं तो इसका असर काम पर भी आ सकता है। ऐसे में इस लेख में एयर प्यूरीफायर से लेकर नॉइज-कैंसलिंग हेडफोन्स और स्मार्ट पावर स्ट्रिप जैसे जरूरी गैजेट्स आपके वर्क-फ्रॉम-होम एक्सपीरियंस को ज्यादा आसान, आरामदायक बना सकते हैं।




PM Modi WFH Advice Transform Your Home Office These Top Essential Productivity Gadgets

एयर प्यूरीफायर के साइड इफेक्ट
– फोटो : Adobe Stock


Best Remote Work Accessories: एयर प्यूरीफायर

घर के अंदर लंबे समय तक काम करने पर एयर क्वालिटी काफी मायने रखती है। वहीं, दिल्ली जैसे शहरों में एयर क्वालिटी को लेकर समस्या भी बनी हुई है। ऐसे में एयर क्वालिटी सेंसर वाले आधुनिक एयर प्यूरीफायर धूल, एलर्जेंस और पॉल्यूटेंट्स को कम करने में मदद करते हैं। ये डिवाइस रियल-टाइम में हवा की गुणवत्ता मॉनिटर करते हैं और जरूरत के हिसाब से फैन स्पीड ऑटोमैटिक एडजस्ट कर लेते हैं। खासकर मेट्रो शहरों में यह गैजेट वर्किंग कम्फर्ट बढ़ा सकता है।


PM Modi WFH Advice Transform Your Home Office These Top Essential Productivity Gadgets

4K वेबकैम
– फोटो : adobe stock


4K वेबकैम

ऑनलाइन मीटिंग्स और इंटरव्यू के दौर में बेहतर वेबकैम अब जरूरी एक्सेसरी बन चुका है। इसके बिना ऑनलाइन बातचीत करने में समस्या आ सकती है। ऐसे में 4K वेबकैम स्टैंडर्ड लैपटॉप कैमरों की तुलना में ज्यादा शार्प वीडियो, बेहतर लो-लाइट परफॉर्मेंस और प्रोफेशनल फ्रेमिंग देते हैं। इससे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का अनुभव काफी बेहतर हो सकता है।


PM Modi WFH Advice Transform Your Home Office These Top Essential Productivity Gadgets

राउटर बैटरी बैकअप
– फोटो : adobe stock


राउटर बैटरी बैकअप

वर्क-फ्रॉम-होम में अगर इंटरनेट सही नहीं चला, तो सारा काम ठप हो सकता है। वहीं, बिजली जानें पर वाई-फाई बंद होने की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में अगर आपके पास राउटर बैटरी बैकअप डिवाइस होगी, तो बिजली कटने पर इंटरनेट बंद होने की झंझट खत्म हो जाएगी। बार-बार पावर कट वाले इलाकों में यह बेहद उपयोगी गैजेट साबित हो सकता है।


PM Modi WFH Advice Transform Your Home Office These Top Essential Productivity Gadgets

वायरलेस चार्जिंग स्टैंड
– फोटो : freepik


वायरलेस चार्जिंग स्टैंड

वर्क डेस्क पर बार-बार चार्जिंग केबल्स की जरूरत खत्म करने के लिए वायरलेस चार्जिंग स्टैंड अच्छा विकल्प है। ये स्टैंड एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के लिए फास्ट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करते हैं और पूरे दिन फोन को चार्ज रखने में मदद करते हैं।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें