संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर

Updated Mon, 24 Jun 2024 01:42 AM IST

बहुआ। महिला का अश्लील वीडियो बनाने और धर्म परिवर्तन की धमकी देने की रिपोर्ट पुलिस ने युवक के खिलाफ दर्ज कर ली है।

पीड़ित महिला ने ललौली थाने में तहरीर दिया है।

ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला बांदा जनपद के एक गांव में शादी हुई है। बताया कि वह कुछ दिन पहले मायके आई थी। घर में नहाते वक्त ललौली निवासी गैर समुदाय के युवक ने चुपके वीडियो बना लिया। युवक अश्लील वीडियो वायरल की धमकी देकर धर्म परिवर्तन के साथ साथ रहने का दबाव बना रहा है। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की भी धमकी दी है।

पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी रमेश कुमार यादव ने बताया की तहरीर मिली है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

———————–



Source link

अभी अभी की खबरें