{“_id”:”6a3d85f147629a24ea0fbb0d”,”slug”:”women-fasted-on-nirjala-ekadashi-and-prayed-for-eternal-happiness-at-the-bateshwar-temple-gauri-parvati-and-mahadev-were-lavishly-decorated-sherbet-stalls-were-set-up-everywhere-agra-news-c-421-1-ad11001-11143-2026-06-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: निर्जला एकादशी पर व्रत रख महिलाओं ने मांगा अखंड सौभाग्य, बटेश्वर मंदिर में गौरी-पार्वती और महादेव का हुआ भव्य शृंगार, जगह-जगह लगाईं शर्बत की स्टाॅलें”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बटेश्वर मे निर्जला एकादशी पर गौरा पार्वती के मंदिर मे अखण्ड सौभाग्य के लिए सुहाग श्रंगार अर्पित
– फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। निर्जला एकादशी पर्व बृहस्पतिवार को तीर्थ बटेश्वर सहित समूचे जनपद में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। महिलाओं ने अखंड सौभाग्य और जीवनसाथी की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखा। बटेश्वर मंदिर में गौरी-पार्वती और महादेव का भव्य शृंगार किया गया। अन्य गांव और कस्बों के मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना कर परिक्रमा लगाकर महिलाओं ने सुख-समृद्धि की कामना की।
बटेश्वर के मुख्य महादेव मंदिर में गौरी-पार्वती और महादेव का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें नवीन पोशाक पहनाकर उनका अलौकिक श्रृंगार किया। महिलाओं ने दांपत्य जीवन में खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसर में महिलाओं ने ढोलक-मंजीरों की थाप पर भावपूर्ण भजन-कीर्तन किए। ठाकुर जी को छप्पन भोग लगाकर महिलाओं ने अपना व्रत खोला। साधु-संतों को भोजन कराकर दान-दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया। फतेहाबाद
में थाना डौकी पुलिस ने बृहस्पतिवार को थाने के सामने राहगीरों और क्षेत्रीय लोगों को शरबत वितरित किया। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश यादव, जय कुमार, शुभम कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। फतेहपुर सीकरी
में केनरा बैंक प्याऊ पर आचार्य राजकुमार शास्त्री एवं हरिओम मंगल के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को शिकंजी एवं मिल्क रोज वितरित किया गया। इस अवसर पर नरेश चंद्र कोहली, अनुज मित्तल, जितेंद्र शर्मा, चिराग मंगल, चेतन शर्मा, कन्नू गोयल, अंकुश बजरंगी उपस्थित रहे। अकोला बाजार कमेटी ने मैन बाजार में राहगीरों, दुकानदारों और जरूरतमंदों को ठंडा शर्बत पिलाकर गर्मी से राहत दिलाई। इस दाैरान विष्णु अग्रवाल, शिवकुमार सिंघल, ब्रह्मदत्त लवानियां, गुड्डू सिंघल, अशोक कुमार हलवाई माैजूद रहे। कागारौल
के रघुनाथ जी मंदिर, खेरागढ़ रोड स्थित कैला मैया मंदिर पर श्रद्धालुओं को शर्बत वितरित किया गया। लादूखेड़ा में अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। निर्जल उपवास रखकर मिट्टी के घड़े का दान कर व्रत खोला।
