संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Thu, 07 Aug 2025 11:31 PM IST

Yagna was performed to purify Trump's intellect

सोरोंजी में अमेरिकी राष्ट्रपति की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ करते अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के



सोरोंजी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा के विरोध में बृहस्पतिवार को तीर्थ नगरी में अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के कार्यकर्ताओं ने ट्रंप की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ कर अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गईं। ईश्वर से प्रार्थना की गई कि ट्रंप को भारत के प्रति सद्बुद्धि प्रदान करें।संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच अच्छे संबंध रहे हैं। हालांकि कोई नेता भारत के खिलाफ निर्णय लेता है तो हम वैदिक परंपरा के अनुसार उसका विरोध करते हैं। ट्रंप की ओर से भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाना न केवल व्यापारिक अन्याय है बल्कि यह भारत की अर्थव्यवस्था पर सीधा प्रहार है। संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक कुमार पांडे ने कहा कि अमेरिका से हमारे बेहतर व्यापारिक एवं राजनीतिक संबंध है, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर लगातार टैरिफ वृद्धि किया जाना शर्मनाक है। इससे पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ेगा। संघ की ओर से ट्रंप के इस कदम का खुलकर विरोध किया जा रहा है। भगवान ट्रंप को सद्बुद्धि दें जिससे विश्व की अर्थव्यवस्था में भूचाल न आए।बुद्धि-शुद्धि यज्ञ में स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और व्यापारियों ने भी भाग लिया। लोगों ने अमेरिका से अपील की है कि वह इस निर्णय को वापस लें और भारत के साथ सहयोगपूर्ण संबंध बनाए रखे।

loader

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *