loader


यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के बलदेव क्षेत्र में कार सवार कैटरिंग कारीगर के परिवार पर मौत ने झपट्टा मारा। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कैटरिंग कारीगर के साथ उसके दो बेटे, दो भांजे और एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों की लाश कार में फंस गई। पुलिस ने उनकी लाशों को बमुश्किल बाहर निकाला। एक के बाद एक कर जब छह लाशें मार्ग पर रखी गईं। 

कार में सवार बासौनी के हरलालपुरा गांव के रहने वाले धर्मवीर (48) समेत घर के दोनों चिराग बुझ गए। मृतकों में धर्मवीर के बढ़पुरा हुसैद महोबा के दो भांजे दलवीर उर्फ छुल्ले, पारस सिंह, बेटे रोहित का दिल्ली का रहने वाला दोस्त दुष्यंत शामिल है। मृतक की पत्नी सोनी, बेटी पायल अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रही हैं। सभी अखंड रामायण पाठ और भंडारा करने के लिए दिल्ली से बटेश्वर के लिए निकले थे। मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया है। परिवार के लोग मौके की ओर दौड़ पडे़ हैं। 

 




Trending Videos

Yamuna Expressway Horrible accident six dead including Father and two sons corpses were scattered on the road

धर्मवीर का फाइल फोटो और परिवार के लोग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


कैटरिंग का काम करता था धर्मवीर 

हरलालपुरा निवासी धर्मवीर अपने परिवार के साथ दिल्ली के समयपुर बादली में रह कर कैटरिंग का काम करते थे। उनके चचेरे भाई प्रहलाद सिंह ने बताया कि बटेश्वर में अखंड रामायण पाठ और भंडारा करने के लिए धर्मवीर परिवार के साथ शुक्रवार देर रात निकले थे। उनके कहने पर बटेश्वर में धर्मशाला बुक कर दी थी। 

 


Yamuna Expressway Horrible accident six dead including Father and two sons corpses were scattered on the road

हादसा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


सुबह-सुबह हुआ हादसा 

परिजनों ने बताया कि रात 3 बजे के करीब यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के बलदेव में अज्ञात वाहन से कार टकरा गई। उन्होंने बताया कि शनिवार तड़के 4 बजे बासौनी पुलिस ने हादसे की सूचना दी। जिस पर परिवार के लोग मथुरा की ओर दौड़ पड़े। गांव में मातम पसर गया है। 

 


Yamuna Expressway Horrible accident six dead including Father and two sons corpses were scattered on the road

परिवार के लोग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


शोक में डूबा गांव 

जबर सिंह के चार बेटे रामबहादुर, राकेश, धर्मवीर, विजेन्द्र सिंह में धर्मवीर तीसरे नंबर की संतान थे। हादसे के बारे में अपने नजदीकियों को जानकारी देते समय उनकी आंखों में आंसू भर आए। हरलालपुरा गांव शोक में डूबा है।

 


Yamuna Expressway Horrible accident six dead including Father and two sons corpses were scattered on the road

हादसा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


पोस्टमार्टम के लिए भेजी गईं लाशें

क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय और थाना प्रभारी रंजना सचान ने बताया इको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। मृत लोगों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें