अमर उजाला ब्यूरोझांसी। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत ई-कैब से आप अब ओरछा, दतिया या बरुआसागर का किला घूम सकेंगे। इसके लिए टूर पैकेज तय कर दिया गया है। आने-जाने पर 1200 रुपये किराया देना होगा। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक ई-कैब की बुकिंग की जा सकेगी।

Trending Videos

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्मार्ट सिटी के तहत जून 2022 में पांच ई-कारें खरीदी गई थीं। इस पर 2.42 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इस साल जनवरी में इलेक्टि्रक कारों को स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने ई-कैब के रूप में चलवाने का निर्णय लिया। ऐसे में शहर में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन से लेकर कहीं भी बाजार आदि आने-जाने के लिए इसकी बुकिंग कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए 25 रुपये बुकिंग चार्ज लगता है। प्रति किलोमीटर 10 रुपये किराया देना पड़ता है। अब ई-कैब से ओरछा, दतिया या बरुआसागर भी घूम सकेंगे। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ सत्य प्रकाश ने बताया कि चार घंटे तक के लिए बुकिंग करने पर टोल के अलावा 1200 रुपये किराया देना होगा। तय समय के बाद डेढ़ रुपये प्रति मिनट के हिसाब से वेटिंग शुल्क देय होगा। इससे लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।

ऐसे कर सकेंगे बुकिंग

चाहें नगर में कहीं भी आना-जाना हो या फिर दतिया, ओरछा या बरुआसागर किला, ई-कैब को स्मार्ट सिटी लिमिटेड की वेबसाइट https://smartcityjhansi.com के जरिये की बुकिंग कर सकते हैं। साथ ही मोबाइल एप्लीकेशन स्मार्ट सिटी झांसी के जरिये भी ई-कैब बुक की जा सकती है। इसके लिए बुकिंग विकल्प पर जाकर टूरिस्ट कैब बुकिंग के विकल्प का चयन करना होगा। ओटीपी के आधार पर बुक की गई कार की जानकारी मिलेगी। ओटीपी के जरिये ही यात्री अपने भ्रमण को शुरू और समाप्त कर सकेंगे।

अमर उजाला ने उठाया था ई-कारों के धूल खाने का मुद्दा

नगर निगम परिसर में खड़ी-खड़ी धूल खा रहीं ई-कारों का मुद्दा अमर उजाला ने 10 दिसंबर 2024 के अंक में खबर प्रकाशित कर प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद से ही स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने ई-कारों को जनउपयोगी बनाने का निर्णय लिया। अब ई-कैब के रूप में ये नगर में चल रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *