संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 03 May 2026 02:43 AM IST

प्रतीकात्मक।
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”69f668fb02a2250cca097173″,”slug”:”young-man-dies-under-suspicious-circumstances-live-in-partner-accused-of-murder-lucknow-news-c-13-lko1070-1719603-2026-05-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, लिवइन पार्टनर पर हत्या का आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 03 May 2026 02:43 AM IST

प्रतीकात्मक।
सरोजनीनगर। क्षेत्र में शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। घरवालों ने युवक की लिवइन पार्टनर पर हत्या का आरोप लगाया है।
इंस्पेक्टर राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि सरोजनीनगर के गहरु गांव निवासी आनंद कुमार गौतम (35) सोलर पैनल का काम करते थे। उनकी पत्नी की दो वर्ष पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद से आनंद पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ लिवइन में रहने लगे थे। घरवालों ने बताया कि शुक्रवार रात लिवइन पार्टनर ने आनंद के छोटे भाई आशू को कॉल कर आनंद की तबीयत खराब होने और उन्हें लोकबंधु में पहुंचाने की सूचना दी। आशू अस्पताल पहुंचे तो आनंद को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आनंद काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी किडनी और फेफड़े खराब हो चुके थे। उन्होंने लोकबंधु अस्पताल में इलाज भी कराया था। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।