चमनगंज में मित्र की बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर रुपये मांगने के मामले में रविवार को थाने पहुंची पीड़िता ने बयान दर्ज कराए। इस दौरान वह फफक पड़ी। बोली, अंकल बहुत गंदे हैं…। मैं उससे वीडियो डिलीट करवाने को कहती थी वो मुझसे अश्लील बात करता था। ऐसा लग रहा था कि मैं जान दे दूं…। पिता की मौत के बाद परिवार को भी देखना था इसीलिए उसे परिजन से रंगे हाथों पकड़वाया। हालांकि, पुलिस ने समझौता करा आरोपी को छोड़ दिया। पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पीड़िता को आज मजिस्ट्रेट के सामने कलम बंद बयानों के लिए पुलिस पेश कर सकती है।




चमनगंज निवासी 20 वर्षीय छात्रा ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत करते हुए बताया था कि जुलाई माह में उसके पास अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया। जिसमें उसका नहाते हुए वीडियो था। इसके साथ मैसेज लिखा था कि एक लाख दो नहीं तो वायरल कर दिया जाएगा। डर के चलते छात्रा ने आरोपी की बताई जगह पर 15 हजार रुपये और अपनी सोने की चेन दे दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *