भोजपुर के काबुली चौक के पास अचानक सड़क पर गिरकर युवक की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मचा। नगर के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी मोहम्मद रिहान (28) नगर स्थित मोबाइल कंपनी में काम करता था। वह बुधवार दोपहर घर से खाना खाकर पैदल जा रहा था।

Trending Videos

मोहल्ला काबुली चौक के पास अचानक चक्कर आने के कारण रिहान सड़क पर गिर गया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। उसे मोहल्ले के लोग तुरंत इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले गए। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

रिहान की मौत की खबर मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी फौजिया कुरेशी, मां रऊफी, पिता गुफरान कुरैशी एवं भाई-बहनों रो रोकर बुरा हाल था। उसकी छह माह पूर्व शादी हुई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *