Young Man Returning Home Collapses Due to Heat, Dies



झांसी। बिहार के बक्सर जिला निवासी नितेश कुमार (30) पुत्र शिवमंगल सिंह की गांव लौटते समय झांसी में बजरंग कॉलोनी के पास हालत बिगड़ गई। वह अहमदाबाद की एक कंपनी में काम करता था। शुक्रवार को छुट्टी लेकर गांव के लिए रवाना हुआ था। उसके साथ मौजूद राज रोशन ने बताया कि कंपनी का ट्रक पटना जा रहा था। वह दोनों भी उसमें सवार हो गए। दोपहर में नितेश की तबीयत बिगड़ गई। उसे तेज बुखार के साथ उसमें लू लगने जैसे लक्षण दिखने लगे। हालत बिगड़ने पर पहले वह लोग उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी। ब्यूरो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *