बरेली के सेंथल कस्बा निवासी मुकेश मौर्या (22 वर्ष) की हत्या करने के बाद शव क्षेत्र के श्मशान घाट के पास गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो पता लगा कि मुकेश की गला दबाकर हत्या की गई थी। हत्या से पहले इतनी बर्बरता से पीटा गया था कि उसकी पसलियां, फेफड़े और लिवर फट गए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

 

सेंथल कस्बा निवासी रामप्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम सात बजे उनका बेटा मुकेश घर से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं आया तो उन्होंने उसे कॉल की। रात एक बजे आखिरी बार उनकी मुकेश से बात हुई थी। उसने मेले में होने की जानकारी दी और जल्द ही घर आने की बात कही। इसके बाद मोबाइल फोन बंद हो गया। मेले में जाकर उसे खोजने का प्रयास किया, मगर पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि मुकेश का शव श्मशान घाट के पास गेहूं के खेत में पड़ा है। 

यह भी पढ़ें- UP News: तीन तलाक पीड़ित नूरजहां ने बदला धर्म, पूनम बनकर प्रेमी से की शादी, कहा- भगवान राम में आस्था

सर्विलांस की मदद से पुलिस कर रही जांच  

रामप्रसाद ने कहा कि किसी ने मुकेश की हत्या कर शव को खेत में फेंका है। इस संबंध में इंस्पेक्टर हाफिजगंज प्रवीण सोलंकी ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सर्विलांस की मदद से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मोबाइल स्विच ऑफ होने से पहले युवक किसके साथ और कहां था। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें