बलिया जिले में रेलवे स्टेशन रेवती पर रविवार देर रात किसी ट्रेन से गिरने के कारण एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। छह घंटे तक वह मौके पर पड़ा रहा। किसी की नजर नहीं पड़ी। सोमवार सुबह स्टेशन परिसर में शव मिलने की खबर पर पुलिस ने शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान बिट्टू शाह निवासी कस्बा वार्ड संख्या 10 के रूप में हुई। वह दिल्ली से घर लौटा था।

क्या है पूरा मामला

रेवती कस्बा के वार्ड नंबर-10 निवासी बिट्टू शाह शनिवार रात करीब 11:30 बजे दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से भृगु सुपरफास्ट एक्सप्रेस से बलिया पहुंचा था। इसके बाद वह रात में किसी ट्रेन से रेवती आने के लिए रवाना हुआ। आशंका है कि रेवती रेलवे स्टेशन पर उतरने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना के समय तेज बारिश हो रही थी। खराब मौसम और रात होने के कारण किसी की नजर युवक पर नहीं पड़ी, जिससे घटना की जानकारी तत्काल नहीं हो सकी। सोमवार सुबह रेलवे स्टेशन पर टिकट बिक्री का कार्य करने वाले पवन गुप्ता ने स्टेशन परिसर में युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। 

थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण होना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *