अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में एक मई की रात हुई मां और चार बच्चों की हत्या के बाद गासिया खातून का शव बुधवार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। पति नियाज अहमद की फ्लाइट लखनऊ में उतर चुकी है जल्द ही वह पहले गांव आएंगे इसके बाद शव की सुपुर्दगी लेने पोस्टमार्टम हाउस जाएंगे। इसके लिए गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

महरुआ के कसड़ा निवासी नियाज अहमद का परिवार मुरादाबाद मोहल्ले में रहता था। दो मई की दोपहर करीब तीन बजे नियाज के पुत्र शफीक (14), सऊद (12), उमर (10) और बेटी बयान (8) उर्फ सादिया के खून से लथपथ शव घर में मिले थे। 

पत्नी गासिया खातून गायब थीं। पुलिस ने महिला को हत्यारोपी मानते हुए छानबीन शुरू की थी। तीन मई की शाम घर से करीब 100 मीटर दूर नाले में महिला का शव मिला जिसके बाद पूरी कहानी ही पलट गई थी।

 

सबूतों के आधार पर आमिर निवासी मीरानपुर की तलाश शुरू की थी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अकबरपुर के सुड़ारी अफजलपुर गांव के पास मुठभेड़ के दौरान आमिर को चार गोलियां लगी थीं। इसके बाद उसे सीएचसी और फिर जिला अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। 

इस घटना के बाद बच्चों के शवों को तो सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था लेकिन गासिया खातून का शव पोस्टमार्टम हाउस में ही रखा रहा। पति नियाज अहमद का परिजन बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सुबह से ही उनके पैतृक गांव स्थित घर पर लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें