शाहजहांपुर के अजीजगंज इलाके में खुले नालों में गौवंश गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले में गिरने के बाद गौवंश घंटों तक फंसे रहते हैं। उन्हें बाहर निकालने के लिए पार्षद और लोगों को मशक्कत करनी पड़ती है।

.

हाल ही में वार्ड नंबर 6 के पार्षद मनीष गुप्ता को एक गौवंश के गहरे नाले में गिरने की सूचना मिली। उन्होंने क्रेन की व्यवस्था कराई और गौवंश को बाहर निकलवाया।

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि खुले नालों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से नालों पर मजबूत और सुरक्षित ढक्कन लगाने की मांग की है।

लोगों ने कहा कि गौवंश के नालों में गिरने की घटनाएं बार-बार हो रही हैं। उनका कहना है कि सिर्फ बचाव करने के बजाय खुले नालों को सुरक्षित करने के लिए स्थायी कदम उठाने चाहिए।

इस बारे में जानकारी लेने के लिए नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया।



Source link

अभी अभी की खबरें