मुरादाबादः अमरोहा के एक किसान खेती के क्षेत्र में अच्छा मुनाफा कमा रहे है. उन्होंने करीब 12 साल पहले जैविक गुड़ बनाने की शुरुआत की थी. उनका उद्देश्य गन्ने की खेती को पूरी तरह जैविक बनाना और खेतों में किसी भी प्रकार के रासायनिक कीटनाशक व दवाइयों का इस्तेमाल बंद करना था. वह रसायन मुक्त और जहर मुक्त खेती को बढ़ावा देना चाहते थे. इसी सोच के साथ उन्होंने जैविक खेती की शुरुआत की और गन्ने से गुड़ सहित कई अन्य उत्पाद तैयार करने लगे. उनके यहां देसी गुड़ के साथ साथ गुड़ से बना सिरका और अन्य उत्पाद भी इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा देसी गुड़, चना, गुड़, हल्दी, तिल, गुड़ और मूंगफली गुड़ समेत कई तरह के जैविक उत्पाद तैयार किए जाते है.उनका प्रयास है कि लोगों तक शुद्ध प्राकृतिक और रसायन मुक्त खाद्य उत्पाद पहुंचें.
रसायन छोड़कर जैविक खेती की तरफ लौटे किसान
किसान विमल चौहान ने बताया कि अमरोहा जिले के ग्राम बेवड़ापुर के रहने वाले किसान ने करीब 12 साल पहले एक बड़ा फैसला लिया था. उन्होंने रसायन मुक्त खेती करने का फैसला किया. उनका उद्देश्य था कि खेतों में किसी भी तरह की रासायनिक दवाइयों का इस्तेमाल किए बिना गन्ने की खेती करना और उससे शुद्ध उत्पाद तैयार करना. इसी सोच के साथ उन्होंने जैविक तरीके से गन्ने की खेती शुरू की थी. शुरू में लोगों ने कहा कि बिना रसायन के खेती नहीं होगी गन्ना नहीं होगा. लेकिन वह अपने फैसले पर अड़े रहे. धीरे-धीरे उनकी मेहनत रंग लाई आज वह अपने खेत के गन्ने से गुड़ शक्कर और सिरका तैयार कर रहे हैं.
10-12 तरह की वैरायटी में तैयार करते हैं गुड़
उन्होंने बताया कि गुड़ बनाने के साथ इसमें कई तरह के प्रयोग भी किए हैं.अब उनके पास करीब 10 से 12 प्रकार की वैरायटी का गुड़ उपलब्ध रहता है. इसमें सादा गुड़, शक्कर, सौंठ, गुड़, हल्दी, गुड़, तिल, गुड़, मूंगफली, सौंफ, गुड़ चना, गुड़ चिया, सीड वाला गुड़ और अलसी वाला गुड़ शामिल है.इसके अलावा वह सेवन सुपर सीड गुड़ भी तैयार करते हैं. हर गुड़ की अपनी अलग खासियत है. सौंठ गुड़ सर्दी में फायदा करता है. हल्दी गुड़ इम्यूनिटी के लिए अच्छा माना जाता है. तिल और मूंगफली वाला गुड़ ताकत देता है वहीं चिया सीड और अलसी वाला गुड़ सेहत के लिए काफी फायदेमंद है.
विज्ञापन
160 से 400 रुपये किलो तक है कीमत
उन्होंने कहा कि हमारे गुड़ की कीमत 160 रुपये किलो से शुरू होकर 400 रुपये किलो तक है.वैरायटी के हिसाब से कीमत अलग अलग है. सादा गुड़ सस्ता है. वहीं सुपर सीड और स्पेशल गुड़ की कीमत ज्यादा है.पहले गन्ने का गुड़ तैयार करने के लिए 1200 रुपये प्रति क्विंटल खर्च आता था. लेकिन अब यही लागत बढ़कर करीब 2700 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है.मजदूरी लकड़ी और दूसरी चीजों के दाम बढ़ने से लागत बढ़ी है. इसके बाद भी उनका प्रयास है कि लोगों को बिना रसायनों के तैयार शुद्ध गुड़ और अन्य उत्पाद उपलब्ध कराए जा सकें.
