Demand for the suspension of two doctors, including the medical college principal

कलक्ट्रेट में नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को ज्ञापन सौंपते एनएसयूआई के पदाधिकारी। संवाद

शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) ने आरपार की लड़ाई का एलान किया है। जिलाध्यक्ष रफी उल हसन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट में नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को ज्ञापन दिया।


आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के कारण ओपीडी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। साथ ही पुलिस पर दबाव बनाकर पीड़ित महिला रमा देवी के भांजे संदीप, तीमारदार अनुज और युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामजी अवस्थी समेत अन्य पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। संगठन ने जांच पूरी होने तक प्राचार्य और दो डॉक्टरों को निलंबित करने की मांग की। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कृष्ण विनोद मिश्रा, फुरकान अहमद कुरैशी, संजय सक्सेना, गौरव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद



Source link

अभी अभी की खबरें