हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म के बाद चर्चा में आए उत्तराखंड के खानपुर विधानसभा के विधायक उमेश शर्मा का हसनपुर स्थित फार्म हाउस एकदम आलीशान है। यह फार्म हाउस झूलपुरी गांव के पास में है। फार्म हाउस में करीब 10 लग्जरी कमरे हैं। सभी में एसी लगा हुआ है। इसके अलावा परिसर में अन्य सुविधाएं भी मौजूद हैं।

फार्म हाउस कर्मियों के मुताबिक कुल जमीन तो 120 बीघा है लेकिन फार्म हाउस पचास बीघा में फैला है। यहां पर करीब 10 लोग साफ सफाई व अन्य कार्य के लिए रखे हुए हैं। फार्म हाउस एकदम सुनसान जगह पर है। सदरपुर-रहमा रोड पर यह फार्म हाउस लगभग 500 मीटर अंदर है।




Amroha Case: MLA Umesh Sharma lavish farmhouse spans 50 bighas; secret lies hidden within three luxury rooms

हसनपुर में युवती के साथ दरिंदगी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


इस रोड पर जहां से फार्म हाउस का रास्ता मुड़ता है वहां एक बोर्ड लगा हुआ है। इसी तरह का एक बोर्ड फार्म हाउस के बाहर भी लगा हुआ है। फार्म हाउस के आसपास करीब चार किलोमीटर तक कोई गांव नहीं है। चारों ओर आम के बाग और गन्ने के खेत हैं। यहां तक पहुंचने वाला रास्ता भी काफी संकरा है। करीब छह से आठ फीट चौड़ी सड़क होने के कारण इस पर एक समय में एक ही वाहन आसानी से निकल पाता है। सुनसान और संकरी सड़क होने के कारण फार्म हाउस तक आम लोगों की आवाजाही भी बेहद कम रहती है। 


Amroha Case: MLA Umesh Sharma lavish farmhouse spans 50 bighas; secret lies hidden within three luxury rooms

दुष्कर्म केस के आरोपी दरोगा संजय तोमर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


फार्म हाउस में लगे सिम कार्ड वाले सीसीटीवी कैमरे

विधायक उमेश शर्मा के झूलपुरी स्थित फार्म हाउस में दर्जनों सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। मुख्य गेट पर हाई विजन वाले दो कैमरे भी लगाए गए हैं, जिनका रुख प्रवेश द्वार की ओर है। ऐसे में फार्म हाउस में आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियां कैमरों में रिकॉर्ड होने की संभावना है। केयरटेकर रामनिवास के मुताबिक, कैमरे इस समय चालू हैं या नहीं, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि कैमरों में सिम कार्ड लगे हैं। इनकी लाइव फीड और रिकॉर्डिंग देखने की सुविधा विधायक उमेश शर्मा के पास है। पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज अहम साक्ष्य बन सकती है। 


Amroha Case: MLA Umesh Sharma lavish farmhouse spans 50 bighas; secret lies hidden within three luxury rooms

दुष्कर्म केस के आरोपी हेड कांस्टेबल मोहित
– फोटो : Hasanpur Case


रजबपुर एसएसआई ने दिलवाए थे फार्म हाउस में कमरे 

रजबपुर थाने के एसएसआई नरेश कुमार राणा की भूमिका भी मामले को लेकर चर्चा में है। बताया गया है कि उन्होंने विधायक उमेश कुमार शर्मा के फार्म हाउस पर दुष्कर्म के आरोपियों को कमरे दिलवाए थे। फार्म हाउस के केयरटेकर रामनिवास ने एसएसआई नरेश कुमार राणा पर जबरदस्ती कमरा लेने और धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं। इन आरोपों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।


Amroha Case: MLA Umesh Sharma lavish farmhouse spans 50 bighas; secret lies hidden within three luxury rooms

दुष्कर्म केस के आरोपी सीआरपीएफ इंस्पेक्टर लालाराम यादव
– फोटो : संवाद


मेरठ के होटल में रुकने की भी होगी जांच, खंगाले जाएंगे सीसीटीवी फुटेज 

हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल के मेरठ के एक होटल में रुकने की भी जांच होगी। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि आरोपी अमरोहा आने से पहले मेरठ के होटल में रुके थे। पुलिस यह पता लगाएगी कि वे मेरठ के किस होटल में ठहरे थे और वहां कितने समय तक रहे। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में लेकर जांच की जाएगी। मेरठ से मिलने वाले साक्ष्यों को भी विवेचना में शामिल किया जाएगा। 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *