ADA Removes Silt from Bodla-Bichpuri Road, Reopens Closed Lane After Amar Ujala Report

हटवाई गई सिल्ट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बोदला-बिचपुरी रोड पर पड़ी सिल्ट की खबर को संज्ञान में लेते हुए एडीए ने शनिवार को इसे हटवाया। ठेकेदार ने सिल्ट को किनारे कराया। धूल उड़ने से रोकने के लिए पानी का छिड़काव भी किया गया। इससे दोनों लेन से आवागमन शुरू हो गया है। हालांकि अभी सड़क कुछ जगहों पर मिट्टी पड़े होने के कारण सकरी बनी हुई।


एडीए ने सदरवन नाले के निर्माण के लिए करीब एक महीने पहले सिल्ट को सड़क पर डाल रखा था। मघटई तिराहे पर तो एक लेन को पूरी तरह बंद कर दिया था। इससे जाम, धूल और बदबू की समस्या से लाखों लोग परेशान थे। अमर उजाला ने निर्माणाधीन नाले की सिल्ट बनी मुसीबत, दो लाख लोग परेशान शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।

इसके बाद एडीए ने संज्ञान लेकर रोड पर पड़ी सिल्ट को मघटई तिराहे से हटाकर बंद पड़ी लेन को शुरू कर दिया है। वहीं सड़क पर उड़ने वाली सिल्ट पर पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है। जिससे लोगों की जाम और धूल उड़ने से होने वाली परेशानी कम हो सके।

अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क से सिल्ट हटा दी गई है। दोनों लेन से आवागमन शुरू हो गया है। जल्द ही रोड पर पड़ी सभी सिल्ट को नाले के किनारे ही लगा दिया जाएगा। धूल न उड़े उसके लिए पानी का छिड़काव शुरू करा दिया है।

 



Source link

अभी अभी की खबरें