मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पहल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विरासत भी, विकास भी’ और ‘नेबरहुड फर्स्ट’ के संकल्प का जीवंत उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच संबंध केवल पड़ोसी देशों तक सीमित नहीं हैं। दोनों देशों के बीच धर्म, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक रिश्तों का गहरा जुड़ाव है। ऐसे में आधुनिक रेल सुविधा इस पुराने संबंध को नई दिशा देने का काम करेगी। एक तरफ जहां धार्मिक विरासत से लोगों का जुड़ाव बढ़ेगा, वहीं दूसरी तरफ विकास और परिवहन की नई सुविधाएं भी मिलेंगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस पहल से सांस्कृतिक एकात्मता और क्षेत्रीय समृद्धि को नई गति मिलेगी।
