Sambhal: लोग अपनी शादियों को यादगार बनाने के लिए कई प्रकार के अनूठे प्रयोग कर रहे हैं. आज के समय लोग पुरानी विंटेज कार को शादियों में शामिल कर रहे हैं, जिससे शादियों को क्लासिकल लुक तो मिलता है. इन कारों में बैठ दूल्हा-दुल्हन का शाही अंदाज में एंट्री शादी को शाही लुक भी प्रदान करता है. अब ऐसी कारें यूपी में भी उपलब्ध है. संभल जिले में शादी विवाह के सीजन में यह कार खूब धूम मचा रही है. इस कार की खासियत यह है कि यह कार अन्य कारो से बिल्कुल अलग है और इस कार को लोग घोड़ी और बग्गी की जगह इस्तेमाल करते हैं.
यह कार शादी विवाह की बुकिंग में जाती है और लोग इस कार को खूब पसंद करते हैं. संभल में यह कर काफी वायरल हो रहा है. कार मालिक मोहम्मद यूनुस लोकल 18 से बताते है कि उन्होंने ये कार खास तौर पर बनवाई है. ये गाड़ी शादी-ब्याह के काम में आती है. बारात में चलती है. इसको तैयार करने में अनुमानित तौर पर करीब छह-सात लाख रुपए लगे हैं. ये गाड़ी हरियाणा, पंजाब से मंगवाई है. हरियाणा से बनवाकर लाए हैं. अभी फिलहाल तो काम थोड़ा कम है मगर अब धीरे धीरे करके हो जाएगा. क्योंकि शादी का सीजन शुरू हो गया है. बुकिंग की बात करें तो हम कहीं पर भी कर लेते है.
10 KM के लिए लगते हैं 5-7 हजार रुपये
ये अपनी लोकल की ही गाड़ी है. लगभग दस किलोमीटर के हिसाब से छह-सात हजार रुपए या पांच हजार रुपए ले लेते हैं. बुकिंग में अपना-अपना हिसाब रहता है. इस गाड़ी को बस लोकल में ही रखते हैं. लोकल में ही चलाते हैं. वे बताते है कि एक जगह ऐसी गाड़ी देखी थी. इस टाइप की कार बनवाने का आइडिया तभी आया था. उसको देखकर हमने सोचा कि क्यों न ऐसी ही गाड़ी बनवा लेते हैं. इसको लिए हुए करीब एक साल हो गया है. लेकिन शादी ब्याह में इसकी अच्छी बुकिंग आती है.
विज्ञापन
शाही लुक के लिये इन कारों का काफी डिमांड
वे बताते है कि शादियों को शाही लुक देने के लिये इन कारों का काफी डिमांड है. यह विंटेज कार छोटी होने के कारण कहीं भी छोटी से छोटी गली में भी चली जाती है. यह कार देखने में बहुत ही छोटी है और इसे काफी आकर्षक तरीके से बनवाया गया है. वे भाड़ा पर लगाते हैं. उन्होंने बताया कि यह कारें ज्यादातर मुंबई, दिल्ली, राजस्थान के लिए दुनियाभर में मशहूर है, पर अब ये छोटे शहरों में भी शादियों की शान बन रहा है. जब ये कार शहर में निकलती है तो इस कार के देखने वालों का तांता लग जाता है.
