रामपुर में अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उनका वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया. मामला रामपुर के थाना भोट क्षेत्र से सामने आया है. बताया गया कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 25 से 30 लोगों के घायल होने की सूचना है. घायलों में महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और युवा शामिल हैं.

वहीं, इस हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को रामपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया. यहां डॉक्टरों की टीम ने घायलों का उपचार शुरू किया. हादसे की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बृजेश चंद्र सक्सेना भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना. उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को सभी घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

पश्चिमी यूपी बना एथेनॉल का केंद्र, गन्ना बेल्ट की मिलों से निकल रहा ग्रीन फ्यूल

सड़क हादसे में 29 लोग हुए जख्मी

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बृजेश चंद्र सक्सेना ने बताया कि हादसे के बाद अब तक 29 घायल अस्पताल पहुंच चुके हैं. इनमें करीब 17 महिलाएं, पुरुष और एक बच्चा शामिल है. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद भर्ती कर लिया गया है. कुछ घायलों को गंभीर चोटें भी आई हैं, जबकि अधिकांश की हालत फिलहाल स्थिर है.

सीएमएस ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल के मेडिकल और सर्जिकल वार्ड समेत अन्य विभागों के स्टाफ को तत्काल बुला लिया गया. ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है. विशेषज्ञों की राय के बाद जरूरत पड़ने पर गंभीर घायलों को दूसरे अस्पताल रेफर किया जाएगा. फिलहाल सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है.

घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर खड़े किए सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर चलने वाले वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल हादसे के बाद पुलिस घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई. पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है.

‘कमल मुरझा गया है…’, BJP के राधे-राधे वाले स्लोगन पर बोले अखिलेश यादव



Source link