इससे पहले कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ ने कहा कि रामकथा में रोजाना कई वीआईपी हेलीकॉप्टर से आ रहे हैं। वे चाहते तो धीरेंद्र शास्त्री को भी प्रयागराज से हेलीकॉप्टर से ला सकते थे, लेकिन उन्होंने जानबूझकर सड़क मार्ग चुना और प्रशासन को भी इसकी सूचना नहीं दी। राजा भैया ने कहा कि वे देखना चाहते थे कि उन्हें रोकने की हिम्मत किसमें है, और रास्ते में कोई सामने नहीं आया। कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी ने भजन गाए, जबकि मंत्री जयवीर सिंह, सांसद रमेश अवस्थी और विधायक पूजा पाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।



Source link