Unnao News: पुरवा कोतवाली क्षेत्र में तौरा गांव के पास भादिन नहर माइनर की पटरी पर सोमवार शाम एक दंपती के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दोनों ने करीब तीन महीने पहले आर्य समाज मंदिर में विवाह किया था। परिवार के विरोध के चलते वे उन्नाव शहर के दरोगाबाग मोहल्ले में किराये के मकान में रह रहे थे।


Couple Found Dead Near Minor Canal in Unnao, Poison Consumption Suspected

नहर माइनर की पटरी पर मिले दंपती के शव
– फोटो : amar ujala



विस्तार

तौरा गांव के पास भादिन नहर माइनर की पटरी पर एक नवविवाहित दंपती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़े मिले हैं। शवों के ठीक पास उनकी बाइक खड़ी पाई गई है और तड़पने की वजह से दोनों के शरीर में भारी मात्रा में मिट्टी लगी हुई थी। खास बात यह है कि दोनों के शरीर पर चोट के कोई जाहिरा निशान नहीं हैं, जिसके चलते पुलिस प्रथम दृष्टया जहर खाकर खुदकुशी किए जाने की आशंका जता रही है। हालांकि, घटनास्थल की अजीबोगरीब स्थिति और शादी के महज तीन महीने बाद इस खौफनाक कदम के पीछे के कारणों को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं और सस्पेंस गहरा गया है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें