Ramghat Road Work Fast For Minister Guests

सड़क को किया जा रहा चौड़ा, दावत के लिए तैयार होता पंडाल
– फोटो : संवाद

विस्तार

पांच साल से रामघाट रोड के फोरलेन का इंतजार है, लेकिन अब मंत्री के दावतियों के लिए निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की 14 नवंबर को होने वाली सगाई के मद्देनजर सड़क को तेजी से बनाया जा रहा है ताकि दावतियों को आने-जाने में दिक्कत न हो।


रामघाट रोड के फोरलेन निर्माण की घोषणा पांच साल पहले हुई थी, लेकिन अभी तक इसका निर्माण पूरा नहीं हुआ है। इस दावत में दिल्ली से लेकर लखनऊ तक के राजनेता, सांसद और विधायक शामिल होंगे। अलीगढ़ और आगरा मंडल के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के मेहमान यहां आएंगे। इसलिए जिला प्रशासन रामघाट रोड को तेजी से बना रहा है। इस सड़क के सहारे नाले का निर्माण पहले से किया जा चुका है। कार्यक्रम स्थल के आसपास लगातार सफाई कराई जा रही है। तालानगरी में हेरिटेज स्कूल के पास खाली मैदान में जर्मन हैंगर का पंडाल बनना शुरू हो गया है।

दिन रात बुलडोजर, जेसीबी और अन्य मशीनों से काम कराया जा रहा है। इसके लिए लाइटें लगाई गई हैं। सैकड़ों मजदूर भी साथ ही साथ काम कर रहे हैं। तालानगरी के इस हिस्से के रामघाट रोड को बनाने के साथ ही प्रवेश द्वार का काम भी तेजी से किया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम स्थल के पास लोगों को एक सुखद अहसास हो सके। इस द्वार पर तालानगरी की पहचान के प्रतीक ताला और अन्य उत्पाद भी भव्यता के साथ सजाए जाएंगे। मंत्री और उनके भाई का विवाह दिल्ली के ताज होटल में 26 और 27 नवंबर को होगा।


रामघाट रोड का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। जहां भी सड़क चौड़ी हो चुकी है वहां पर अब काम तेजी से किया जा रहा है। – प्रभात कुमार चौधरी, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *