कालपी (जालौन)
क्षेत्राधिकारी राजेश कमल के निर्देश पर स्थानीय नगर में अपराध एवं संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कालपी पुलिस ने एक युवक को अवैध देसी छुरी के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कर जेल भेज दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक मोहल्ला रावगंज स्थित सरकारी विद्यालय से रेलवे लाइन की ओर अवैध छुरी लेकर जा रहा है। सूचना पर उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह भदौरिया एवं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
विद्यालय रावगंज के निकट कच्चे रास्ते पर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। आरोपी जगपाल पुत्र जगजीवन निवासी ग्राम जमरेही, थाना कदौरा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी छुरी बरामद हुई।
पुलिस ने छुरी को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
