कालपी (जालौन)
वुधवार को कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छौंक के समीप एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्यवाही शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम छौंक निवासी 12 वर्षीया शाम करीब पांच बजे खेतों से घर लौट रही थी। जोल्हूपुर – छौंक के बीच स्थित रेलवे ट्रैक पार करते समय दोनों लाइनों पर एक साथ ट्रेनें गुजर रही थीं। तेज रफ्तार ट्रेनों के शोर और अफरा-तफरी के बीच किशोरी घबरा गई और ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।अनन्या की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
