पशुपालक परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

रामपुरा,जालौन। रामपुरा थाना क्षेत्र में बुधबार को करंट लगने से एक गर्भवती भैंस की मौत हो गई। हादसे में 9 महीने की गर्भवती भैंस की मौत से पशुपालक परिवार को भारी नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार रामपुरा के पचोखरा गांव निवासी गुड्डी देवी पत्नी ओंमकार की भैंस सुबह घर के पास करंट की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि खुले तार या पोल से निकले करंट की वजह से यह हादसा हुआ। भैंस की मौत के साथ ही उसके पेट में पल रहा बछड़ा भी मर गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि गुड्डी देवी की भैंस ही घर की आमदनी का मुख्य जरिया थी। गुड्डी देवी ने पुलिस को तहरीर देते हुए आर्थिक मदद की गुहार लगाई
पशुपालक परिवार ने बिजली विभाग और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में कई जगह बिजली के तार नीचे लटके हुए हैं, जिससे आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है।
बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। प्रशासन से मुआवजे के लिए आवश्यक कार्रवाई की बात कही गई है।
पशु चिकित्सक की टीम ने मौके पर पहुंचकर भैंस का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मुआवजे की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *