Neighbor attempts to commit depraved act against an innocent child

child demo
– फोटो : freepik

विस्तार

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के एक गांव में 8 साल के बच्चे के साथ गलत काम करने के प्रयास का मामला सामने आया है। परिजन के अनुसार, शुक्रवार को गांव के एक युवक ने पड़ोस में रहने वाले 8 वर्षीय बच्चे के साथ गलत काम करने का प्रयास किया। बच्चे ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डरा हुआ बच्चा घर पहुंचा और परिजन को घटना की जानकारी दी।


आरोप है कि बच्चे की मां और दादी जब शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचीं, तो वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर दी। रविवार को बच्चे के चाचा ने पुलिस से मुख्य आरोपी सहित मारपीट करने वाले लोगों की शिकायत की है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष पड़ोसी हैं, मारपीट की बात सामने आई है। अन्य आरोपों की भी गहनता से जांच कर उचित विधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें