आगरा के फतेहाबाद के गांव पारौली सिकरवार के तीन दोस्त सोमवार की दोपहर यमुना नदी में नहाते समय डूबने लगे। सरवन और बंटू किसी तरह नदी से बाहर निकल आए, जबकि ओमकार ( 15) डूब गया, जिसका कुछ पता नहीं चल सका है। स्थानीय गोताखोरों ने नदी में उतरकर ओमकार की तलाश की। तेज बहाव के कारण किशोर मिल नहीं सका। हादसे से परिवार में मातम छा गया है। मां की रो-रोकर हालत खराब है।

गांव पारौली सिकरवार निवासी ओमकार (17) पुत्र सपताराम सोमवार दोपहर करीब दो बजे गांव के ही सरवन (18) पुत्र राकेश और बंटू (20) पुत्र बालकिशन (20) के साथ गांव से करीब 500 मीटर दूर यमुना नदी में नहाने गया था। नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। सरवन और बंटू किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन ओमकार गहरे पानी में समा गया।

किशोर के डूबने पर दोनों ने शोर मचाया। इससे आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से ओमकार की तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोर देर शाम तक नदी में तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चला।

परिजन के मुताबिक ओमकार ने इसी वर्ष कक्षा 12वीं की पढ़ाई पूरी की है। वह छह भाई-बहनों में सबसे छोटा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

यमुना में नहाते समय तीन लोग डूबे थे, जिनमें दो बाहर निकल आए हैं। लापता किशोर की तलाश के लिए पीएसी के गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक अभियान चलाया गया। नदी में तेज बहाव होने के कारण गोताखोरों को परेशानी हो रही है। -इमरान अहमद, एसीपी फतेहाबाद

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *