अग्रवाल ग्रुप ऑफ पब्लिकेशन के अधिकृत प्रतिनिधि ने कंपनी के कर्मचारी शिवम गुप्ता पर पद का दुरुपयोग कर 3.70 लाख रुपये का गबन करने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने हरीपर्वत थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है ।
प्रतिनिधि तरुण वर्मा ने बताया कि शिवम 28 नवंबर 2024 से कंपनी में इनसाइड सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत था। मार्च 2026 के कार्यकाल के दौरान उसने कोचिंग संस्थानों को भेजी गई किताबों के भुगतान को क्यूआर कोड आदि के माध्यम से अपने निजी बैंक खाते में लिया।
ऑर्डर, भुगतान विवरण, लेखा रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक डाटा में हेरफेर कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। पकड़े जाने पर शिवम ने अपने कृत्यों को स्वीकार करते हुए शपथपत्र भी दिया। उसके बैंक खाते की जांच में करीब 40 लाख रुपये का लेनदेन मिला। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
