आगरा के बल्केश्वर मेला और परिक्रमा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रविवार शाम चार बजे से शहर में नो एंट्री लागू की है। कोई भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा और हाईवे पर भी नहीं चलेगा। ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था शाम चार बजे से शुरू होकर सोमवार को परिक्रमा समाप्त होने तक लागू रहेगी। बल्केश्वर मंदिर से राजेश्वर मंदिर, मन:कामेश्वर, रावली महादेव होते हुए पृथ्वीनाथ मंदिर और कैलाश मंदिर के बाद वनखंडी महादेव मंदिर पर भक्त जलाभिषेक करने के लिए निकलेंगे।


इस वजह से दिल्ली से आगरा आने वाले भारी वाहनों को मथुरा के टाउनशिप चौराहे से गोकुल बैराज और उत्तरी बाईपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा। हाथरस से आने वाले भारी वाहनों को सिकंदराराऊ या मथुरा की ओर भेजा जाएगा। एनएच-19 पर रुनकता से कुबेरपुर कट के बीच भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। रोहता नहर, रुनकता, कुबेरपुर, एत्माद्दौला, खंदौली, रामबाग, तोरा चौकी समेत अन्य प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। टेढ़ी बगिया-रामबाग और टेढ़ी बगिया से जलेसर-हाथरस मार्ग पर भी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। मंदिर मार्गों पर वाहन नहीं चलेंगे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें