पहले से गोदाम में काम करता था अयूब

सहायक पुलिस आयुक्त के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में अयूब नाम का व्यक्ति पहले से गोदाम में काम करता था। वह वहां रखे सामान और गोदाम की व्यवस्था से परिचित था। इसी जानकारी का फायदा उठाकर आरोपियों ने संगठित होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

अयूब को गोदाम की गतिविधियों और सामान की जानकारी पहले से थी। इसी वजह से चोरी की योजना बनाने और सामान को निकालने में उसे आसानी हुई। आगरा पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

लोडर में भरकर मथुरा ले जा रहे थे चोरी का सामान

पुलिस के अनुसार, चोरी किए गए इलेक्ट्रॉनिक्स सामान को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी उसे लोडर में भरकर मथुरा ले जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-6 में कबाड़ी की दुकान के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध लोडर को रोककर तलाशी ली। तलाशी में चोरी का सामान बरामद होने पर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार उर्फ राजा, शकील कुरैशी, अभिषेक रावत, अयूब उस्मानी और पंकज शर्मा के रूप में हुई है।



Source link

अभी अभी की खबरें