Police team attacked while attempting to apprehend an accused in Agra sub-inspector and constable injured

police demo
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ट्रांसयमुना क्षेत्र में एक महिला पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश देने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घर में छिपे आरोपी को भागने का पूरा मौका देते हुए लोगों ने पुलिस के साथ अभद्रता व मारपीट की। इससे बटेश्वर चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। पुलिस ने मामले में छह नामजद समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


नगला मोहनलाल निवासी सिया देवी ने ट्रांसयमुना थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया था कि 10 नवंबर की रात करीब ढाई बजे राकेश नगर निवासी विवेक जाटव उर्फ पंजाबी, विवेक उर्फ भेड़िया और बालाजी नगर के यश चौधरी उर्फ यश जाट उनके घर पहुंचे। दरवाजा खटखटाने पर जब बेटे सचिन के साथ दरवाजा खोला तो तीनों ने जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायरिंग की। दरवाजे की ओट लेकर दोनों ने जान बचाई।

 



Source link